
दमोह। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सचिव उषाकांता कृषाण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में उल्लास-एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत ग्राम बरपटी मिनी स्थित वन भूमि में वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) उदय सिंह मरावी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी स्नेहा सिंह,न्यायिक मजिस्ट्रेट निलेश मुलतकर, दीर्घा ऐरन, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रम चौधरी सहित वन विभाग व न्यायालयीन व विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने कहा आज किये जाने वाला पौधारोपण भविष्य की पीढियों के लिये भी लाभदायक होगा। एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधारोपण करके हम हमारी आने वाली पीढी के लिये एक स्वच्छ वातावरण निर्मित करें तथा सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर हों।
हमें पौधारोपण करते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जिन पौधों को हम रोपित कर रहें है उनका संरक्षण व देखभाल भी करें जिससे वे एक वृक्ष के रूप में विकसित हो तथा प्रदूषण को कम करने में सहायक हो सकें। आपनें सभी से अधिक से अधिक पौधो को लगाने की अपील की है। बता दे की लगातार वन विभाग एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने में जिले भर में लगा हुआहै। इस अवसर पर विक्रम चौधरी, वन परीक्षेत्र अधिकारी के साथ अजय तिवारी वनपाल, हरिशंकर अहिरवार वनपाल बीट प्रभारी मरहा, लक्ष्यू अहिरवार, किशोर कुमार अहिरवार, मूल सिंह गौड़, कौशल सिंह ठाकुर,श्रीमती नजमा खान वनपाल, अमान सिंह ठाकुर, आकृति शुक्ला, मयंक विश्वकर्मा, भवानीदीन यादव, वीरेंद्र जाटव के अलावा और भी जन मौजूद रहे।
