बयान पर बवाल: पाटीदार समाज ने जताया विरोध,शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। पाटीदार समाज ने साध्वी रंजना दीदी के प्रवक्ता द्वारा कथित रूप से दिए गए अपमानजनक बयान पर कड़ा विरोध जताया है। समाज का आरोप है कि प्रवक्ता ने पाटीदार समाज को जेहादी कहकर संबोधित किया और डीएनए टेस्ट जैसी टिप्पणी की, जिससे उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान आहत हुई है। समाज ने इसे एकता को कमजोर करने वाला बयान बताया है।

पुलिस की कार्रवाई पर भी समाज ने सवाल उठाते हुए एकतरफा रवैये और अपमानजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। इसको लेकर सकल हिंदू समाज और पाटीदार समाज ने आज 3 मार्च को मिसरोद स्थित मांगलिक भवन में बैठक कर शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही मीडिया से निष्पक्ष कवरेज की अपील करते हुए उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Next Post

भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला

Tue Mar 3 , 2026
सलामतपुर। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर देहरी के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि जिस स्थान पर वाहन पलटा, वहां पानी कम था, अन्यथा […]

You May Like