गुमशुदा मासूम को सिर्फ एक घंटे में लौटाया मां की गोद में

इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक 7 वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और महज एक घंटे के भीतर बच्ची को ढूंढकर उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया.नोबल पब्लिक स्कूल के पास एक बच्ची अकेली घूमती हुई नजर आई. सामाजिक कार्यकर्ता व निर्मल रोकड़े और राजा पठान की नजर उस पर पड़ी.

जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो बच्ची ने अपना नाम अक्सा उम्र 7 वर्ष बताया और मां का नाम अयसा बताया. बातचीत में उसने बताया कि वे मूल रूप से खंडवा निवासी हैं और कल रात इंदौर के खजराना गांव स्थित एक मस्जिद के पास अपनी मौसी के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. घर से दुकान पर सामान लेने निकली थी, लेकिन रास्ता भटककर नोबल पब्लिक स्कूल तक पहुंच गई.

तुरंत इसकी जानकारी खजराना थाने की बीट पर तैनात आरक्षक अरविंद सिंह और आरक्षक अंकित नागर को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के निर्देशन में एक टीम गठित की गई, जिसने तत्काल बच्ची के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सतर्क किया. कुछ ही समय में टीम को सफलता मिल गई और बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया. बच्ची को पाकर परिजन भावुक हो उठे और पुलिस का आभार जताया.

Next Post

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: मैजिक वाहन और मोडिफाइड बुलेट जप्त

Fri Jul 11 , 2025
इंदौर: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण पुलिस ने प्रदूषण फैलाने वाले एक मैजिक वाहन और तेज आवाज वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल को जप्त की है.पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी और एसडीओपी ललित […]

You May Like

Play sound