मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं

मंडला: जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें दो महिला नक्सली मारी गई हैं। मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 10 बजे बिछिया थाना क्षेत्र के मुंडिदादर और गन्हेरिदादर के जंगल में हुई। सर्चिग के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और दैनिक जरूरत का सामान मिला है। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं।
बालाघाट में मार गिराई थीं चार महिला नक्सली
इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थी। ये सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थी। इनमें से एक आशा पर 14 लाख का इनाम था।

Next Post

सड़क हादसे में युवक की मौत

Wed Apr 2 , 2025
म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर था मृतक, पुलिस कर रही जांच इंदौर:तेजाजी नगर इलाके में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय अंशुल जोशी पिता आशुतोष जोशी की मौत हो गई. मृतक म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर था, जो लसूड़िया इलाके में स्थित अपने खुशरंग स्टूडियो से घर सिल्वर स्प्रिंग लौट रहे थे, […]

You May Like