सड़क हादसे में युवक की मौत

म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर था मृतक, पुलिस कर रही जांच
इंदौर:तेजाजी नगर इलाके में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय अंशुल जोशी पिता आशुतोष जोशी की मौत हो गई. मृतक म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर था, जो लसूड़िया इलाके में स्थित अपने खुशरंग स्टूडियो से घर सिल्वर स्प्रिंग लौट रहे थे, जब होटल शेरेटन के सामने किसी बड़े वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशुल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. सूचना पर एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने नंबर के आधार पर उनके दोस्त को सूचना दी और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed Apr 2 , 2025
भोपाल: भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 पेटी अंग्रेजी शराब और एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है। जब्त शराब की कीमत लगभग 2 लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। […]

You May Like