चोरी का आरोपी तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार, एक लाख नगदी सहित सामान जप्त

रीवा। अमहिया पुलिस ने तीन घंटे के अंदर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए एक लाख नगदी सहित तीन लाख का सामान जप्त किया है. शिकायत मिलने के बाद तत्काल तीन टीमे बनाकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया.

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि किशन चतुर्वेदी उर्फ कान्हा के द्वारा अर्जुन नगर रीवा में स्थित मीशो के आफिस के गेट में लगे ताले को तोडक़र आफिस के अंदर घुसकर कैश काउंटर को तोडक़र उससे नगदी रकम, लैपटाप एवं कैमरे का डीव्हीआर चोरी किया गया था. विवेचना में आरोपी को सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर तलाश कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई नगदी एक लाख रुपये, एक लैपटाप एवं कैमरे का डीव्हीआर तथा घटना में प्रयुक्त होंडा साईन मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है.

Next Post

पुलिसकर्मी की बाइक से टक्कर में युवक की मौत, परिजनों ने तीन घंटे किया रोड जाम

Sat Nov 8 , 2025
नीमच। बायपास रोड पर सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर शराब के नशे में बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और […]

You May Like