राशिफल-पंचांग: 08 सितंबर 2026

पंचांग 08 सितम्बर 2026:-

रा.मि. 17 संवत् 2083 भाद्रपद कृष्ण द्वादशी भौमवासरे दिन 1/43, पुष्य नक्षत्रे शाम 4/49, परिघ योगे रात 1/55, तैतिल करणे सू.उ. 5/49, सू.अ. 6/11, चन्द्रचार कर्क, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार-08 सितम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष–

वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना होगा. व्यर्थ के वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यवसाय में प्रगति होगी. राज्य सम्मान एवं प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पारिवारिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होने का योग है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को अपने कार्यो को लगन एवं निष्ठा से कार्य करना हितकर रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सहयोग एवं सफलता के योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

——————————————————-

आज का भविष्य: मंगलवार 08 सितम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल भावुक परोपकारी तथा बुद्धिमान होगा. आकर्षक व्यक्तित्व का होगा. शिक्षा उत्तम रहेगी. अपने उद्देश्यों की पूर्ति करेगा. लगनशील और सत्यवादी होगा. यात्राप्रिय रहेगा.

——————————————————-

मेष– आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. दस्तकारी कार्यो में व्ययभार अधिक होगा.

वृषभ– पारिवारिक कार्यो मे व्यस्तता रहेगीं. आर्थिक मामलों में बुजुर्गो की सलाह उपयोगी रहेगी. संतान के कार्य मेें विशेष ध्यान देकर कार्य करना लाभकारी रहेगा.

मिथुन- छोटी सी बात पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़ें. संबंधों में कड़वाहट आ सकती है. किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी. हर्ष रहेगा.

कर्क– आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी. संदेश मिलेगा.

सिंह– परिश्रम अधिक करना पड़ेगा. साझेदारी में कोई भी कार्य न करना आपके लिये हितकर रहेगा. मान सम्मान मिलेगा. सहयोग बना रहेगा.

कन्या– कार्य की अधिकता रहेगी. शरीर में थकान महसूस होगी. संबंधों में मधुरता आयेगी. राजनैतिक सहयोग बना रहेगा. साहस बढ़ेगा.

तुला– जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यर्थ की परेशानी से बचें. दूर दराज की यात्रा हो सकती है. मित्रता लाभदायक एवं सहयोगी रहेगी.

वृश्चिक– नौकरी में उत्तरदायित्व बढ़ेगे. आमदानी के जरिये एक से अधिक होंगें. कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है. शुभ संदेश मिलेगा.

धनु– कोई ऐसी बात मालुम होगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी. मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा. मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

मकर– मान सम्मान बढ़ेगा. उपहार या लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा. उठाईगीरों से सावधानी रखे. परिश्रम अधिक करना पड़ सकती है.

कुम्भ– मैत्री संबंधी शुभ समाचार मिलेगा, जिसकी आपको प्रतीक्षा है, उस कार्य में सफलता मिलेगी. धार्मिक यात्रा होगी. व्ययभार की अधिकता रहेगी.

मीन– व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा. खरीदी बिक्री के कार्यो में सावधानी बांछनीय. यश, मान-सम्मान मिलेगा. गुमी वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सूरजमुखी, सोना, चांदी, मिर्च, कपास, के भाव में मंदी होगी. जायफल, अजवाईन, धनियां, के भाव में तेजी होगी. वायदा विचार आज 11 बजकर 53 मिनिट से 16 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक- 5634 है.

——————————————————-

Next Post

भ्रष्ट तंत्र की देन हैं ये हादसे

Tue Sep 8 , 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत का ढहना महज एक दुर्घटना नहीं है. यह उस भ्रष्ट और लापरवाह व्यवस्था का भयावह परिणाम है, जो हादसा होने के बाद जागती है और कुछ दिनों के शोर के बाद फिर उसी ढर्रे पर लौट जाती है. एक पुरानी इमारत में […]

You May Like