ग्वालियर: नेशनल हाईवे 44 पर एक बेकाबू ट्रक कार को लगभग एक किलोमिटर तक घसीटता ले गया। हाइवे पर कार को घसीटते हुए ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार में चार लोग सवार थे। ये सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके बाद नेशनल हाईवे पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यह घटना डबरा के एनएच 44 पर बझेरा से कल्याणी तिराहे के बीच की है।
Next Post
सरकारी शौचालय को तोड़ा, युवक पर प्रकरण दर्ज
Sun Mar 1 , 2026
महू: ग्राम गवली पलासिया में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने लोहे के घन से प्रहार कर सरकारी शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गवली पलासिया के सचिव शरद अमोनिया उम्र […]
