हैदराबाद, 22 जून (वार्ता) तेलंगाना में अगले पांच दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।
राज्य में अगले सात दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुयी।
