डोमिनिकन रिपब्लिक में नाइट क्लब की छत ढहने से मरने वालों की संख्या 184 हुई

डोमिनिकन रिपब्लिक में नाइट क्लब की छत ढहने से मरने वालों की संख्या 184 हुई

सैंटो डोमिंगो, 10 अप्रैल (वार्ता) डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में एक संगीत कार्यक्रम (कंसर्ट) के दौरान नाइट क्लब की छत गिरने से मरने वालों संख्या बढ़कर 184 हो गई है।

डोमिनिकन रिपब्लिक आपातकालीन परिचालन केंद्र ने यह जानकारी दी।राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात के आसपास तब हुई, जब एक कंसर्ट के दौरान डोमिनिकन मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज़ कॉन्सर्ट में प्रस्तुति दे रही थीं। उसी दौरान, जेट सेट नाइट क्लब की छत गिर गयी, जिसमें मरने वालों की संख्या 184 तक पहुंच गई है और करीब 155 लोग घायल हुए हैं।

राहत एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “जेट सेट नाइट क्लब में हुई त्रासदी पर हमें गहरा दुख है।” उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वह इस पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी राहत एजेंसियों ने आवश्यक सहायता प्रदान की है और अथक बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

Next Post

मेक्सिको में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच संघर्ष, 11 की मौत

Thu Apr 10 , 2025
मेक्सिको सिटी, 10 अप्रैल (वार्ता) मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत गुएरेरो में संदिग्ध प्रतिद्वंद्वी आपराधिक समूहों के बीच गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं। गुएरेरो राज्य अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, कोस्टा चिका क्षेत्र स्थित टेकोनापा नगरपालिका के रैंचो विएजो इलाके में मंगलवार देर रात 11 पुरुषों के […]

You May Like