ग्लास्गो (स्कॉटलैंड), ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है।
मीराबाई चानू ने लगाई स्वर्ण पदक की हैट्रिक
लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल और कुल चौथा पदक जीतने वाली मीराबाई चानू ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है।
प्रधानमंत्री और दिग्गजों ने दी बधाइयां
उनकी इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की है।

