कायाकल्प टीम ने किया जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

शाजापुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया. टीम ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों में जाकर व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की. यह निरीक्षण 650 पाइंट्स के आधार पर किया गया.

कायाकल्प टीम का निरीक्षण मंगलवार सुबह शुरू हुआ और शाम तक चला. इस दौरान अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी,लैब और दवा वितरण कक्ष की स्थिति देखी गई. अस्पताल प्रबंधन निरीक्षण को लेकर पहले से तैयार था और साफ. सफ ाई व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही दुरुस्त कर ली गई थी. टीम ने अस्पताल में साफ. सफाई, बायो मेडिकल कचरे के निपटान, संक्रमण से बचाव, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और स्टाफ के कामकाज की बारीकी से जांच की. हर व्यवस्था को तय मानकों के अनुसार परखा गया.

 

उच्च स्तर पर भेजेंगे रिपोर्ट…

 

कायाकल्प टीम की अधिकारी डॉ.गोपाल कटोरिया ने बताया कि यह निरीक्षण कायाकल्प अभियान के तहत किया गया है. जांच के दौरान मिले अंकों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

Next Post

मादक पदार्थ तस्कर जमनालाल पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई बरकरार

Tue Jan 13 , 2026
नीमच। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी जमनालाल धाकड़ के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई निरोधात्मक कार्रवाई को उच्च न्यायालय जबलपुर के एडवाइजरी बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके तहत शासन के निर्देशानुसार आरोपी की निरोध अवधि एक वर्ष तक प्रभावी रहेगी। पुलिस अधीक्षक […]

You May Like