मेक्सिको में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच संघर्ष, 11 की मौत

मेक्सिको में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच संघर्ष, 11 की मौत

मेक्सिको सिटी, 10 अप्रैल (वार्ता) मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत गुएरेरो में संदिग्ध प्रतिद्वंद्वी आपराधिक समूहों के बीच गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं।

गुएरेरो राज्य अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, कोस्टा चिका क्षेत्र स्थित टेकोनापा नगरपालिका के रैंचो विएजो इलाके में मंगलवार देर रात 11 पुरुषों के शव पाए गए।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हिंसा आपराधिक संगठनों के बीच क्षेत्रीय नियंत्रण को लेकर हुए संघर्ष से उत्पन्न हुई। सरकारी जांचकर्ता और फॉरेंसिक टीमों को आधिकारिक कार्यवाही के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।

Next Post

अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस की धमाचौकड़ी नहीं रुक रही

Thu Apr 10 , 2025
सतना: रोगी कल्याण समिति की बैठक लेने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सतीष एस द्वारा भले ही परिसर में मंडराने वाले निजी एंबुलेंस संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हों, लेकिन अस्पताल चौकी अमले पर इसका रत्ती भर भी असर […]

You May Like