सुठालिया:ग्राम कानरखेड़ी तहसील सुठालिया स्थित सेमलापार रोड पार्वती नदी पुल के पास दो जेसीबी मशीनों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए पकड़ा है. राजस्व विभाग, सुठालिया पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई. मौके पर एक जेसीबी क्रमांक एमपी 37 जेडसी 7034 और एक बिना नंबर की 100482921) द्वारा सर्वे नंबर 3/3 एवं 3/2/1 में अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया.
दोनों जेसीबी के चालकों में चालक इंदर सिंह पिता मेहताब सिंह लोधा निवासी तलबाड़ा महाराजा थाना मलावर और सोनू पिता पूनमचंद लोधा निवासी ने पूछताछ में स्वीकार किया गया कि सोनू पिता मंगूपुरी निवासी ग्राम कानरखेड़ी थाना मलावर के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन कराया जा रहा था. संयुक्त टीम द्वारा दोनों जेसीबी मशीनों को जप्त कर विधिवत पंचनामा तैयार किया गया एवं मशीनों को थाना सुठालिया परिसर में सुरक्षित रखा गया. कार्रवाई में थाना प्रभारी सुठालिया उनि प्रवीण जाट सहित सउनि दुर्गाप्रसाद शर्मा, श्याम शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, देशराज, हरनाम सिंह, विनोद, सोनू अहिरवार, नीरज भार्गव शामिल थे.
