
भिंड। भिंड कलेक्टर जब अपने क्षेत्र के भाजपा विधायक से यह बोले कि रेत चोरी नहीं चलने दूंगा तो विधायक ने कलेक्टर से कहा कि सबसे बड़े चोर तो तुम हो, दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई और मारपीट की नौबत आ गई। भिंड कलेक्टर ने दिखाई उंगली तो भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुक्का तान दिया।
