गणेश चतुर्थी पर शिवराज ने परिवार संग खरीदी गणेश प्रतिमा

भोपाल। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अपनी पत्नी साधना सिंह, दोनों बेटों और बहुओं के साथ राजधानी के न्यू मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से गणेश जी की प्रतिमा खरीदी। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। चौहान ने गणेश चतुर्थी को आस्था, विश्वास और नए संकल्पों का पर्व बताते हुए सभी से पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमाएं स्थापित करने की अपील की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। प्रतिमा खरीदने के बाद परिवार सहित वे पूजा-अर्चना के लिए अपने निवास लौटे।

Next Post

दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Wed Aug 27 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा पेट्रोल पंप के पास आज दिन बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गये। जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई […]

You May Like