दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा पेट्रोल पंप के पास आज दिन बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे दो मोटरसाइकिलो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गये। जिनका ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में चल रहा है।

घटना के संबंध में सरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे बरका पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गन्नई टोला गजरहिया निवासी दलप्रताप सिंह अपने रिश्तेदार की मोटरसाइकिल से अपनी मॉ बाबी देवी सिंह एवं अन्य सुमन सिंह के साथ तहसील सरई आये थे कि वापस घर जाते समय ग्राम गोड़बहरा पेट्रोलपंप के पास गजरहिया तरफ से तेज रफ्तार में सामने से मोटरसाइकिल से आ रहे लालीमौहारी निवासी चालक रामलखन साकेत ने सीधे टक्कर मार दिया। इस हादसे में सभी बाईक सवार गिर गये और जिन्हें गंभीर चोंटे आई। 108 वाहन एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बाबी देवी सिंह पति रणदमन सिंह उम्र 61 वर्ष की मौत हो गई। जबकि दलप्रताप सिंह एवं सुमन सिंह को भी गंभीर चोटे आई हैं। सरई पुलिस ने लापरवाह चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है।

चार महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाली थी महिला

जानकारी के अनुसार मृतिका बाबी सिंह पति रणदमन सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी गन्नई टोला गजरहिया पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गन्नई में भृत्य के पद पर कार्य कर रही थी और वह करीब चार महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाली थी। ऐसी चर्चाएं हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है। उक्त ह्दय विदारक गजरहिया टोला में जहां शोक व्याप्त है। वहीं गंभीर रूप से घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।

Next Post

खाद के लिए हंगामा: घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी नहीं मिली यूरिया

Wed Aug 27 , 2025
सीधी। जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। बुधवार को जिला विपणन कार्यालय पटेल पुल सीधी गोदाम में सैकड़ों किसान सुबह से ही यूरिया लेने पहुंचे। मुख्यालय से सटे गांवों से आए किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पाई। जिस पर […]

You May Like