रातभर में पुलिस ने पकड़े 145 वारंटी

सीहोर। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में बीती कोम्बिंग गश्त की गई. 232 अधिकारी/कर्मचारियों की टीमों द्वारा संयुक्त कांबिंग गस्त कर कार्यवाही की गई. कोम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अपराधियों के घर-घर दबिश दी और रात 12 से सुबह 5 बजे तक सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही की गई. इस दौरान 145 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई जिसमें स्थाई, गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं. थाना इछावर ने जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ते हुए 15150 रुपए जप्त किए. थाना सिद्धिकगंज पुलिस ने अवैध शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की. इस दौरान 157 चिन्हित अपराधियों की सघन चेकिंग की गई जिसमें निगरानी बदमाश, गुंडा शामिल हैं. कोम्बिंग गश्त से पहले सभी थानों की टीमों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया. एसपी श्री शुक्ला द्वारा थाना मंडी, श्यामपुर एवं दोराहा. एएसपी सुनीता रावत द्वारा थाना इछावर, बिलकिसगंज, आष्टा, पार्वती.एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा द्वारा थाना बुदनी एवं शाहगंज में ब्रीफिंग की गई.

 

Next Post

नपा अमले ने पकड़े आठ आवारा श्वान

Sat Dec 13 , 2025
आष्टा। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति द्वारा नगर में आवारा श्वानों को पकडऩे का अभियान चलाया गया. सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि आए दिन नगर में श्वानों की उत्दंडता देखने को मिल रही थी. […]

You May Like