
भोपाल। बीएचईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया. अपनी रोशनी खुद बनाएं थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एस एम रामनाथन ने महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं सामाजिक परिवर्तन की सबसे प्रमुख घटक हैं । उन्होंने समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति सामाजिक स्थिति अथवा स्त्री-पुरूष होने के कारण महत्वपूर्ण नहीं होता । व्यक्ति जैसा सोचना है और जिस दिशा में कार्य करता है, उसके उत्कर्ष का मूल कारण यही है । उन्होंने बीएचईएल में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान में कार्य करते हुए कभी यह अनुभव नहीं होता कि कौन पुरूष है या कौन महिला । महिला कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के प्रति समर्पण के कारण उच्चतम पदों पर आसीन हैं ।
