सीहोर। विधायक सुदेश राय ने शासकीय माध्यमिक शाला बिजौरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया. विधायक ने रसोइयों को 500-500 रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया. प्रधानाध्यापक शिवनारायण गौर ने विधायक के समक्ष विद्यार्थियों की सुविधा के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग रखी. उन्होंने इस मांग को तत्काल स्वीकार करते हुए शीघ्र ही विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इस मौके पर शिक्षक रामरतन सिंह ठाकुर, प्रीति सक्सेना, दिनेश सिंह झाला, महेन्द्र पटेल, विजेन्द्र सरपंच, जितेन्द्र वर्मा, मुकेश वर्मा, गुलाब परमार, कमल परमार, उपसरपंच लाड़सिंह परमार उपस्थित रहे.
