28 जून को सीएम का भिंड दौरा, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा, मंच और हेलीपैड बनेंगे

भिंड। जिले के मेहगांव क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दौरा 28 जून को प्रस्तावित है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर मंच निर्माण स्थल का जायजा लिया। वहीं हेलीपैड बनाने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया गया है। मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सीएम की सुरक्षा, मंच व्यवस्था और आमजन की सुविधा को लेकर रूपरेखा तय की जा रही है। हेलीपैड बनाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। चर्चा है कि इस दौरान भिंड जिले के विभिन्न हिस्सों के लिए सौगातों की घोषणाएं भी हो सकती हैं। साथ ही दंदरौआ धाम को ‘हनुमान लोक’ के रूप में विकसित किए जाने की योजना पर विचार चल रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री लहार क्षेत्र के दौरे पर आए थे, तब भी उनके दंदरौआ धाम आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब उनका दौरा तय माना जा रहा है।

Next Post

ग्वालियर जिले में नलकूप खनन पर 15 जुलाई तक प्रतिबंध

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत जिले में निजी नलकूपों के खनन पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान एवं आगामी ग्रीष्मऋतु में आमजन के पीने के पानी एवं निस्तार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए जल की उपलब्धता […]

You May Like