ग्वालियर जिले में नलकूप खनन पर 15 जुलाई तक प्रतिबंध

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत जिले में निजी नलकूपों के खनन पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान एवं आगामी ग्रीष्मऋतु में आमजन के पीने के पानी एवं निस्तार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही कुओं एवं नलकूपों का जलस्तर अत्यधिक नीचे चले जाने के कारण निस्तार हेतु जल आरक्षित रखने के कारण खनन पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है तथा अधिनियम के तहत जिलें को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। जल अभावग्रस्त घोषित किये जाने का आश्य यह है कि बगैर अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति किसी जलस्त्रोत तथा नदी बंधान, जलधारा, जलाश्य आदि जल क्षेत्र से पेयजल एवं घरेलू उपयोग तथा निस्तारी आवश्यकताओं के अतिरिक्त अन्य कोई प्रयोजन हेतु किन्ही भी साधनों द्वारा जल नही लेगा। उक्त अधिनियम के तहत नवीन बोर खनन पर रोक लगा दी गई है।

Next Post

कब्जा हटाने पहुंचा अमला तो निकाला दरांता

Thu Jun 12 , 2025
सीहोर. ग्रामीणों की शिकायत पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया व राजस्व अमला उस वक्त हतप्रभ रह गया जब अतिक्रमणकारी ग्रामीण व उसकी पत्नी ने अमले पर दरांता निकाल लिया और गाली गलौच की. नायब तहसीलदार ने प्रकरण दर्ज कराने के लिए पटवारी को निर्देश दिए हैं. जानकारी […]

You May Like