ग्वालियर व्यापार मेले में शुरू हुआ दंगल : पुरुष-महिला पहलवानों के अलग-अलग मुकाबले

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आज से शुरू हुआ जिसमें पुरुष और महिला पहलवान अलग-अलग वर्गों में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। विजेता पहलवानों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।दंगल के नोडल अधिकारी एवं जिला खेल व युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया कि पुरुष पहलवानों के लिए जिला, संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि महिला पहलवानों के लिए राज्य स्तरीय दंगल रखा गया है। सभी मुकाबले विभिन्न वजन वर्गों में कराए जाएंगे।
इन आयु वर्ग के पहलवान हो रहे शामिल
जिला: पुरुष पहलवानों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आज और कल आयोजित की जाएगी। इसमें 40–45, 51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 और 84 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग शामिल रहेंगे।संभाग : संभाग स्तरीय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 21 से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें 45–51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 और 84 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग के पहलवान भाग लेंगे। इस वर्ग के लिए वजन 21 जनवरी को होगा।
राज्य : पुरुष पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से 45–51, 57, 61, 65, 70, 74, 79, 84 और 84 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे। वजन 23 जनवरी को लिया जाएगा।
महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल
महिला पहलवानों का राज्य स्तरीय दंगल भी 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें 35–40, 50, 60, 60 किलोग्राम से अधिक और 70 किलोग्राम वजन वर्ग की महिला पहलवान भाग लेंगी। महिला दंगल के लिए भी वजन 23 जनवरी को किया जाएगा।

Next Post

वार्ड एवं पंचायत स्तर क्रिकेट बॉल टूर्नामेंट आयोजित

Mon Jan 19 , 2026
दतिया: जिले के ग्राम बसवा में वार्ड एवं पंचायत स्तर क्रिकेट बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम उन्नाव बालाजी एवं उपविजेता ग्राम बसवा की टीम रही। आयोजन में बड़ी संख्या […]

You May Like

मनोरंजन