
सीधी । सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मत्स्य विभाग के दल ने बुधवार को कुचवाही बाजार में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का विक्रय करते पाए जाने पर एक विक्रेता से लगभग 16 किलोग्राम मछली जब्त की। कार्रवाई के दौरान मत्स्य विक्रेता सोनू भुजवा के पास से जब्त की गई प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गोरियरा, सीधी में नियमानुसार विनिष्टीकरण (नष्ट) किया गया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने विक्रेता को सख्त हिदायत दी कि थाई मांगुर मछली का पालन एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई दल में मत्स्य निरीक्षक मयंक मिश्र के साथ मत्स्य जमादार दीपनारायण तिवारी एवं श्यामलाल केवट शामिल रहे।
