सैनिक पर हमला, धमकाया

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर कॉलोनी में बदमाशों ने दुकानदार से रंगदारी मांग ली विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार से विवाद किया जब सैनिक ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया बल्कि धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र चौकसे 57 वर्ष निवासी रक्षा नगर कॉलोनी का रांझी थाना में सैनिक के पद पर पदस्थ है वे डयूटी करने के बाद घर में था उसके घर के बाजू में रमेश मेहरा की चक्की एवं किराना दुकान है।

बीती रात लगभग वह राजेश मेहरा की दुकान में खड़ा था उसी समय मोहल्ले का लल्ला चौधरी, शनि बर्मन व भैयालाल आये और राजेश मेहरा से रंगदारी करते हुये धमकी देते हुये 5 हजार रूपये प्रतिमाह देने के लिये कहा, राजेश मेहरा ने रूपये देने से मना किया तो तीनों राजेश के साथ विवाद करने लगे, उसने लल्ला चौधरी को समझाया कि मोहल्ले में रंगदारी नहीं मांगो, इसी बात को लेकर लल्ला चौधरी, शनि बर्मन, भैयालाल तीनों एक राय होकर उसके साथ विवाद करने लगे, लल्ला चौधरी ने डंडा से हमला कर चोट पहुंचा दी। शनि बर्मन एवं भैयालाल उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

चाकूबाजी में दो घायल

Fri May 29 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल एवं खितौला थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । खितौला पुलिस ने बताया कि सोनू पटेल 25 वर्ष निवासी बरा मोहल्ला खितौला को नानू विश्वकर्मा एंव सोनू कोल ने रास्ते में रोका और शराब पीने […]

You May Like