यौन शोषण के आरोप में फंसे महामंडलेश्वर का स्वास्थ्य बिगड़ा

जबलपुर। यौन शोषण के आरोप में फंसे महामंडलेश्वर और कथावाचक उत्तम स्वामी का शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगड़ गया है। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत हीरापुर स्थित आश्रम में 15 फरवरी तक भागवत कथा कर रहे उत्तम स्वामी का स्वास्थ्य इतना बिगड गया कि वह अपने कक्ष से ही बाहर नहीं निकले। जिसके चलते तयसमय पर कथा शुरू नहीं हुई। हालांकि बाद मेें उनके शिष्य ने कथा शुरू की। दरअसल उत्तम स्वामी का भेड़ाघाट हीरापुर में 10 एकड़ में आश्रम है जहां उनकी नौ से 15 फरवरी तक कथा चल रही है। शुक्रवार दोपहर उनकी तबियत बिगड़ी जिसके चलते वह कक्ष से बाहर नहीं निकले। दोपहर दो बजे शुरू होने वाली कथा साढ़े तीन बजे बाहर शुरू हो सकी वो भी उनके शिष्य ने की। विदित हो कि राजस्थान निवासी युवती ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 12 फरवरी को दिल्ली पुलिस को ई मेल करते हुए सुरक्षा मांगी है। आरोप है कि एफआईआर कराने की जानकारी लगते ही उसे धमकियां मिल रह रही हैं जिससे वह दहशत में है।

Next Post

एसईसीएल कर्मियों के दावे पर लो उचित निर्णय : हाईकोर्ट 

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने एसईसीएल के छह कर्मचारियों के मामले को गंभीरता से लिया। न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है वह आवेदको की ओर से दिये जाने वाले नये प्रतिवेदन पर 60 दिनों के भीतर उचित निर्णय ले। यह मामला धनपुरी शहडोल […]

You May Like