चंबल रिवर फ्रंट देश का सबसे भव्य और खूबसूरत रिवर फ्रंट: गहलोत

कोटा, 17 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोटा स्थित चंबल रिवर फ्रंट देश का सबसे भव्य और खूबसूरत रिवर फ्रंट है, यहां के स्थापत्य में राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का जो सुंदर मेल दिखता है, वह इसे बेमिसाल बनाता है।

श्री गहलोत ने मंगलवार रात कोटा स्थित चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण किया था। उन्होंने कहा कि वह कह सकते हैं कि चंबल रिवर फ्रंट देश का सबसे भव्य और खूबसूरत रिवर फ्रंट है। यह परियोजना तत्कालीन कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि कोटा देश के लगभग सभी बड़े शहरों से रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार कोटा आकर और इस अद्भुत चंबल रिवर फ्रंट का आनंद लें। यहां का अनुभव हमेशा याद रहेगा।

 

Next Post

हेमकुंड यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, बड़ा हादसा टला

Wed Jun 17 , 2026
टिहरी, 17 जून (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की एक कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हालांकि यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। प्राप्त जानकारी के […]

You May Like