जगदीशपुर कैबिनेट: पारंपरिक स्वागत के बीच पहुंचने लगे अतिथि

जगदीशपुर :से आशीष कुर्ल भोपाल। राजधानी के समीप स्थित जगदीशपुर में आज मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की अहम कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक से पहले ही भोपाल और प्रदेश के अन्य हिस्सों से अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य आगंतुक आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे हैं। स्थानीय परंपरा के अनुसार अतिथियों का तिलक, पुष्पमाला और पारंपरिक वेशभूषा के साथ स्वागत किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

Next Post

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा डैमेज कंट्रोल, रूठे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को जीतू पटवारी ने मना लिया

Sun Jul 19 , 2026
दतिया: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ा डैमेज कंट्रोल किया है। टिकट कटने से रूठे वरिष्ठ नेता अवधेश नायक को जीतू पटवारी ने मनाकर चुनावी बिसात पर उतार दिया है।दतिया उपचुनाव पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं, क्योंकि बीजेपी ने वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को दरकिनार करते हुए आशुतोष […]

You May Like