MCU परिसर में गौशाला के लिए NSUI का उपवास,कुलसचिव ने दिया आश्वासन; विधायक आतिफ अकील का मिला समर्थन

भोपाल। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय परिसर में गौशाला निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास किया। छात्र नेताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की भावना से आयोजित किया गया।

दोपहर लगभग तीन बजे उपवास का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई प्रदेश सचिव अमन पठान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत विश्वविद्यालय स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. पी. शशिकला उपवास स्थल पर पहुंचीं और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगा और सकारात्मक समाधान की दिशा में चर्चा करेगा।

इस आंदोलन को भोपाल उत्तर के विधायक आतिफ अकील का भी समर्थन मिला। उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से संवाद कर मांग को जायज बताया और एक गाय दान करने की घोषणा की। पूर्व मंत्री पी. सी. शर्मा ने भी पहल का समर्थन करते हुए इसे आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा विषय बताया। एनएसयूआई ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

Next Post

घूमन्तु गौरव कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 22 टीमे ले रही भाग

Mon Feb 16 , 2026
ब्यावरा। नगर में सोमवार से घूमन्तु गौरव कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरु हुआ. संगठन भाव एवं युवा शक्ति जागरण के उद्देश्य को लेकर स्थानीय पब्लिक स्पोर्टस क्लब ग्राउण्ड पर 16 से 26 फरवरी तक यह आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 22 टीमे भाग ले रही है. सोमवार को […]

You May Like