अटेर के ऐंहतार में 15 लाख की चोरी

​भिंड। जिले में अटेर अंतर्गत पावई थाना क्षेत्र के ऐंहतार गांव में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर रखे नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड व फिंगर ​एक्सपर्ट बुलाए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

ऐंहतार गांव में रहने वाले ऑनलाइन संचालक मुन्नालाल शर्मा अपने घर के बाहर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। बिजली न होने के कारण वो घर की छत पर परिवार समेत थे। तभी घर के अंदर चोर पीछे की दीवार कूदकर आए। उन्होंने घर के अंदर रखे कमरे में रखी सोने-चांदी की सामान समेट ले गए। घर के अंदर करी​ब 15 तोला सोने के जेवर रखे थे। घर के अंदर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित होने के कारण करीब नकदी दो लाख रुपए रखी थी। इस राशि को चोर समेट कर ले जाने में सफल रहे। जब परिवार के सदस्यो ने घर के अंदर सामना बिखरा हुआ देखा। वे तत्काल चोरी की वारदात को समझ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पावई थाना पुलिस पहुंची। फरियादी के मुताबिक करीब पंद्रह लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस, फिंगर ​प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच करने में जुटी है।

पावई थाना प्रभारी नरेश निरंजन का कहना है कि ऐंहतार गांव में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोना और नकदी चोरी होना बता रहे है।

Next Post

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजारोहण

Sun May 25 , 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सार्वजनिक स्थान पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत आज मई के अंतिम रविवार को ठाठीपुर ब्लाक के अंतर्गत ठाठीपुर चौराहे पर ग्वालियर कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के […]

You May Like