5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

नई दिल्ली, अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके मुताबिक, यह टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। युवा क्रिकेटरों का यह मेला 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा, जिसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। 50 ओवर के इस वनडे फॉर्मेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी, वहीं फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 8 नवंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का है।

ओमान क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे सभी मैच
टूर्नामेंट के सभी 15 मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच 5 नवंबर को सुबह 10:30 बजे श्रीलंका और मलेशिया के बीच OCA ग्राउंड-2 पर खेला जाएगा। इसी समय ग्राउंड-1 पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी।

भारत का पूरा शेड्यूल

6 नवंबर 2026 को भारतीय टीम अपने पहले ग्रुप मैच में नेपाल के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

8 नवंबर 2026 को भारतीय टीम का सामना अपने चिर-प्रतिद्वंदी और मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान से होगा।

10 नवंबर 2026 को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत की टक्कर यूएई टीम से होगी।

ग्रुप स्टेज में इस प्रकार है टीमें

टूर्नामेंट की 8 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।

ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान, यूएई (UAE) और नेपाल।

ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया।

भारत सबसे सफल, पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन

अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। भारत ने अब तक रिकॉर्ड 8 बार यह खिताब जीता है। साल 2012 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। हालांकि, पाकिस्तान इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है।

पिछले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। इसके अलावा बांग्लादेश दो बार और अफगानिस्तान भी एक बार चैंपियन बन चुके हैं।

12 नवंबर को खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल मैच

ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद 12 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-बी में दूसरे नंबर की टीम से होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम और ग्रुप-बी में पहले नंबर की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा।

Next Post

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज, ईशान किशन रच सकते हैं नया इतिहास

Fri Oct 9 , 2026
India vs West Indies 2nd T20 IN Ranchi: रांची,  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 […]

You May Like