बैठक में भोपाल गई काउंसलर, घर में हुई लाखों की चोरी

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यूरामनगर अमखेरा में चोरों ने केरियर काउंसलर के सूने घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल ले गए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब महिला अधिकारी समीक्षा बैठक में भोपाल गई हुई थी। वापिस लौटीं तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला।
पुलिस के मुताबिक रविवार को मनीषा खरे 51 वर्ष निवासी न्यूरामनगर अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केरियर काउंसलर के पद पर सिहोरा में पदस्थ है।

28 अगस्त को शासकीय समीक्षा बैठक के लिए भोपाल गयी थी। 6 सितम्बर को अपने घर वापस आकर देखी घर के दरवाजे का ताला टूटा था। मंदिर वाले कमरे का दरवाजा टूटा था, घर की आलमारियां खुली हुयी थीं, सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर घर में रखे लाखों रूपए के सोने चांदी के जेवरात, नगदी 70 हजार रूपये गायब थे जिसे अज्ञात चोर चुराकर ले गए।

Next Post

मई में चोरी, सितम्बर में दर्ज हुई एफआईआर

Mon Sep 8 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत तिलहरी में एक घर में मई माह में हुई चेारी की रिपोर्ट 7 सितम्बर को दर्ज कराई गई। पीडि़ता ने परिजनों पर ही चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति नेहा मलिक 35 वर्ष निवासी संस्कार नगर […]

You May Like