बिट्ठलनाथ आश्रम में निकला सवा दो फीट लंबा अजगर

जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत देवताल सरोवर के समीप बिट्ठलनाथ आश्रम में सुबह सात बजे एक सवा दो फीट लंबा अजगर प्रजाति के सांप को देखकर वहां अफरातफरी मच गई। सांप ने एक गिलहरी के बच्चे को अपना निवाला बनाया और वहां रखी गीली मिट्टी की खोह में छिप गया।

इसकी सूचना आश्रम के पुजारी पंडित सुरेंद्र शर्मा ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

सार्थक ऐप का विरोध: स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञाप

Mon Sep 15 , 2025
गुना: सोमवार को जिलेभर के स्वास्थ्यकर्मी लामबंद होकर कलेक्टोरेट पहुंचे और सार्थक ऐप से हाजिरी लगाने की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा के नेतृत्व में कलेक्टोरेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में […]

You May Like