गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, वज्रपात का अलर्ट

जबलपुर। शहर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य के बराबर रहा। पिछले 24 घंटों में 6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 20.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। चालू मानसून सीजन में अब तक जिले में 204.4 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में सोमवार को भी अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा से 4 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ स्थानों पर वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Next Post

राम शांति स्कूल के छात्र दक्षिण कोरिया में रोबोटेक्स इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व 

Sun Jul 19 , 2026
पांढुरना,  नगर जिला मुख्यालय के राम शांति स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय की जूनियर रोबोटिक्स टीम ने Robotex India National Championship 2026 की Line Follower Competition में देशभर की अनेक प्रतिभाशाली टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन […]

You May Like