राम शांति स्कूल के छात्र दक्षिण कोरिया में रोबोटेक्स इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व 

पांढुरना,  नगर जिला मुख्यालय के राम शांति स्कूल ने एक बार फिर शिक्षा, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। विद्यालय की जूनियर रोबोटिक्स टीम ने Robotex India National Championship 2026 की Line Follower Competition में देशभर की अनेक प्रतिभाशाली टीमों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में अपना स्थान बनाया तथा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय (3rd) स्थान प्राप्त कर विद्यालय, शहर एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही विद्यालय की जूनियर रोबोटिक्स टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस वर्ष दिसंबर में दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली Robotex International Championship के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाई कर लिया है।

इस गौरवशाली टीम में रेवांश पोपट एवं तनिष्क पराडकर ने अपनी प्रतिभा, अथक मेहनत, रचनात्मक सोच और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबे समय तक निरंतर अभ्यास, देर रात तक रोबोट की टेस्टिंग तथा कठिन समस्याओं का समाधान खोजने की उनकी लगन ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

मार्गदर्शन,अनुशासन,समर्पण देश,विदेश दिलाती हैं पहचान-सुभाष बुधराजा 000

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुभाष बुधराजा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि यह सफलता यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और समर्पण से विद्यार्थी विश्व स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विश्व में स्कूल का नाम रोशन करेंगे छात्र-शिवम 000

डायरेक्टर शिवम बुधराजा ने कहा कि राम शांति विद्या मंदिर सदैव विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं नवाचार के क्षेत्र में विद्यालय निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में भी भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

छात्रों की उपलब्धि,अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा-श्रीमती गुलाटी 000

प्राचार्या श्रीमती चारू गुलाटी ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं रोबोटिक्स मेंटर का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छात्रों की सफलता असीम क्षमता का प्रमाण-श्री धावले

प्रबंधक रोहित धावले ने कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता में प्राप्त सफलता नहीं, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की असीम क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, नवाचार एवं रोबोटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने टीम के दोनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

राम शांति विद्या मंदिर परिवार अपने इन युवा चैंपियंस रेवांश पोपट एवं तनिष्क पराडकर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करता है। अब पूरे विद्यालय परिवार की शुभकामनाएँ उनके साथ हैं, जो दिसंबर में दक्षिण कोरिया में आयोजित Robotex International Championship में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का गौरव बढ़ाएंगे।

Next Post

बलराम कृषि महोत्सव: 16 विभागों के साथ 13 नवंबर तक प्रदेश में चलेगा किसानों की आय बढ़ाने का महाअभियान

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत ऑनलाइन किसानों से चर्चा की। उन्होने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि […]

You May Like