बहरीन की राजधानी में सुना गया धमाका

मनामा, 28 फरवरी (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों के कुछ घंटों बाद शनिवार को बहरीन की राजधानी मनामा में धमाके सुने गये।

इन धमाकों से पहले बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा था कि देश में आपातकालीन सायरन बजा दिये गये हैं। मंत्रालय ने नागरिकों से शांत रहने की और सबसे करीबी सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की थी।

 

Next Post

हमले के बाद पहले वीडियो में बोले नेतन्याहू, ईरान को अपनी सरकार बदलनी होगी

Sat Feb 28 , 2026
तेल अवीव, 28 फरवरी (वार्ता) इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार सुबह तेहरान पर हुए अमेरिका-इज़राइल हमलों के बारे में अपने पहले वीडियो बयान में कहा कि ईरान को अपना शासन बदलने के साथ-साथ परमाणु कार्यक्रम को भी खत्म करना होगा। श्री नेतन्याहू ने “ईरानी लोगों के सभी हिस्सों” […]

You May Like

मनोरंजन