मानक अग्रवाल को मप्र कांग्रेस में मिली अहम समन्वय जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व दिया गया है।

मानक अग्रवाल पार्टी के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व में ब्रिज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

कांग्रेस संगठन में उनकी नई नियुक्ति को एक अहम जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। अनुभवी पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में यह दायित्व महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मानक अग्रवाल शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026 को दोपहर 12 बजे भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभालेंगे।

Next Post

जन्माष्टमी पर बारिश ने बिगाड़ी बाजार की रौनक, फिर भी सजावट के सामानों ने मोहा मन

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लगातार हो रही बारिश के चलते बाजार में ग्राहकों की संख्या में कमी देखी गई। दुकानदार त्योहारी बिक्री को लेकर चिंतित नजर आए। हालांकि इसके बावजूद बाजार में उत्सव का उत्साह कम नहीं हुआ। दुकानों को कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाकों, सुंदर झूलों, नन्हे मोजरियों […]

You May Like