अंततः मेडिकल यूनिवर्सिटी का विभाजन हो ही गया

जबलपुर: मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन का नोटिफिकेशन म.प्र. राज्यपाल के आदेशानुसार अतिरिक्त सचिव निरीथ खरे ने म.प्र. राजपत्र में 21 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया है। इस नोटिफिकेशन से मात्र 4 संभाग के क्षेत्र वाली यह जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी देश की सबसे छोटी मेडिकल यूनिवर्सिटी बन गई है।डॉ. पी.जी. नाजपांडे ने बताया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन में दो बराबर के हिस्से करें, इस निवेदन की अपील राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवीन कोठारी के पास भेजी गई थी। अपील में दलील दी गई थी बराबर के हिस्से नहीं होने से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन होता है। किन्तु यह अपील खारिज की गई। पूर्व अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से भी दूरभाष पर चर्चा की गई थी तथा जबलपुर का पक्ष रखा गया था। किन्तु इस निवेदन को टाल दिया गया।
किसी भी प्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी का विभाजन नहीं हुआ
नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच की ओर से यूजीसी तथा केन्द्र सरकार को पत्र भेजकर यह बताया गया कि समूचे देश में किसी भी प्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी का विखंडन नहीं किया गया, किन्तु मध्यप्रदेश में हो रहा है। अतः मंच ने निर्णय लिया है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी के विभाजन के नोटिफिकेशन को न्यायालय में चुनौती देंगे। बैठक में रजत भार्गव, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, मनीष शर्मा, डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव, सुशीला कनौजिया, गीता पांडे, यशवंत कोष्टा आदि शामिल थे।

Next Post

शेफाली का अर्धशतक, भारत ने थाईलैंड को 94 रन से पीटा

Mon Aug 31 , 2026
दुबई, (वार्ता) ओपनर शेफाली वर्मा (64) के शानदार अर्धशतक और नंदनी शर्मा तथा दीप्ति शर्मा (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने महिला एशिया कप में रविवार को ग्रुप बी मैच में थाईलैंड को 94 रन से पीटकर विजयी शुरुआत की। भारत ने निर्धारित 20 […]

You May Like