प्रयागराज में ट्रकों के प्रवेश पर रोक, बार्डर पर लगा लम्बा जाम

 

रीवा,  यूपी में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर जाम की स्थित निर्मित हो गई है. यूपी-एमपी के बार्डर चाकघाट में लम्बा जाम लगा है जिसकी वजह से आम आदमी भी परेशान है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ट्रकों के प्रवेश पर रोक के चलते रीवा के चाकघाट स्थित एनएच-30 मार्ग पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. बताया जा रहा है कि जाम पिछले 12 घंटे से अधिक समय से बना हुआ है. ट्रक चालकों के मुताबिक, प्रयागराज में कांवडिय़ों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिसके चलते चाकघाट सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. बताया गया है कि हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लगातार बढ़ती जा रही है जिससे आवागम में भरी परेशानी हो रही है साथ ही सडक़ हादसों की संभावना रहती है. इस समय प्रयागराज जाने वाले लोगो को भारी दिक्कत हो रही है. जाम के कारण छोटे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वही चालक भी परेशान है.

Next Post

अवैध उत्खनन: कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

Wed Aug 12 , 2026
सीधी । अवैध उत्खनन पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। मामला नकबेल में अवैध उत्खनन का है, कलेक्टर के निर्देश पर छूटे खसरे की जांच के लिए एसडीएम दल गठित करेंगे। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा 29 जुलाई को जारी पत्र में विशेष रूप से खसरा नंबर 1439/3/1/1/2/4/1 का […]

You May Like