सीहोर। भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- के द्वितीय दिवस का शुभारंभ योग एवं प्राणायाम के साथ हुआ.
समापन सत्र में भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रसेवा के भाव से समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई.
प्रशिक्षण वर्ग के आठवें सत्र में योग आयोग अध्यक्ष राघवेन्द्र शर्मा ने भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर कहा कि भाजपा वसुधैव कुटुंबकम और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती है. सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सुराना ने की.
नौवें सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री राजौ मालवीय ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम गौर ने की.
दसवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने सोशल मीडिया, एआई एवं नई तकनीकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. वहीं ग्यारहवें सत्र में जिला प्रभारी विकास वीरानी एवं प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर रघुवंशी ने संबोधित किया.
समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
