सेंधमारी कर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

सतना: सेंधमारी कर रात्रि में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराई गई तिहाई रकम बरामद कर ली गई। वहीं आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को फरियादी रामनिहोर केवट निवासी ग्राम ललितपुर द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन में बताया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया गया तथा पेटी-बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के पुराने उपयोगी आभूषण एवं 15,000 रुपये नगद चोरी कर लिए गए। जिसके आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर राजमणि उर्फ संतलाल केवट एवं सुग्रीव केवट से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 4,500 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त 02 छोटी टॉर्च बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Next Post

Father’s Day: पापा कभी नहीं रोते…क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ से दबे भारतीय पुरुषों के दर्द की असली वजह

Fri Jun 19 , 2026
Father’s Day 2026: आमतौर पर दुनिया भर के पुरुष अपनी भावनाओं को कंट्रोल करते हैं। जिन स्थितियों में मांओ का रोना सामान्य है, उसमें भी पिता नहीं रोते हैं, क्यों कि मर्दों का रोना नॉर्मल नहीं मानते हैं। Father’s Day Kab Hai: ये सच है कि आंसू या रोना हमारी […]

You May Like