
इंदौर. आजाद नगर क्षेत्र के अमन नगर में शाम तीन नाबालिग बालिकाएं अचानक लापता हो गईं थी, परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो वे घबराए हुए थाने पहुंचे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मात्र दो घंटे में तीनों को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
गुम हुई बालिकाओं में 11 वर्षीय हर्षित, 9 वर्षीय संजना और 14 वर्षीय संतोषी शामिल थीं, जो अलग-अलग घरों से करीब रात 8 बजे से लापता हुईं. मामला सामने आते ही थाना प्रभारी तिलक कारोले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने मुसाखेड़ी, तीन इमली चौराहा, नवलखा, तिलक नगर और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की. अथक प्रयासों के बाद तीनों को अलग-अलग स्थानों से ढूंढ निकाला. बालिकाओं को देखते ही परिजनों की आंखों से निकले दर्द के आंसू खुशी में बदल गए. उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए आजाद नगर पुलिस का आभार जताया. पुलिस उपायुक्त जोन-01 विनोद कुमार मीणा ने भी इस सफलता की सराहना की और बताया कि क्षेत्र में गुमशुदा बच्चों के मामलों को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और हर बार तुरंत कार्रवाई की जाती है. पुलिस टीम में शामिल थे थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले, एएसआई दिनेश बचानिया, आरक्षक सुनील बॉथम और आरक्षक दुष्यंत सिंह कि विशेष भूमिका रही.
