
इंदौर. राऊ क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से कार चलाने के मामले में चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. ग्राम उमरिया, तहसील महू निवासी योगेंद्र सिसोदिया ने बताया कि रात वह अपनी मोटरसाइकिल से एबी रोड स्थित बाबा कुल्फी वाइन शॉप के सामने से गुजर रहा था. तभी कार नम्बर एमपी 09 डब्ल्यूई 5466 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में वह बाइक सहित गिर पड़ा और उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए. राऊ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.
