सड़क पर संगीत में खोया स्टूडेंट, ट्रैफिक पुलिस ने दी समझाइश

इंदौर. ट्रैफिक पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग का नज़ारा शहर के एक चौराहे पर उस वक्त देखने को मिला, जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने सड़क पार करते समय कान में हैंडफ्री लगाए एक छात्र को रोककर उसकी सुरक्षा पर ध्यान दिलाया. घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मुस्कुराते हुए छात्र का हालचाल पूछा, लेकिन म्यूज़िक में डूबा छात्र सुन ही नहीं सका. हैंडफ्री निकालने के बाद जब पुलिसकर्मी ने पढ़ाई के बारे में पूछा तो छात्र ने मुस्कुराकर जवाब दिया “अच्छी चल रही है.” इस पर पुलिसकर्मी ने कहा, “बहुत बढ़िया बेटा, लेकिन सड़क क्रॉस करते समय ट्रैफिक पर ध्यान दो, गानों पर नहीं. छात्र ने भी हंसते हुए वादा किया कि आगे से सावधानी बरतेगा. ट्रैफिक पुलिस ने संदेश दिया कि सड़क पार करते समय मोबाइल, म्यूज़िक और चैटिंग से दूरी बनाना ज़रूरी है, क्योंकि आपकी सुरक्षा सबसे अहम है.

Next Post

रीवा जिले में अब तक 654.3 मिली मीटर वर्षा

Mon Aug 11 , 2025
रीवा।जिले में एक जून से अब तक 654.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में 10 अगस्त को 12.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. इस दिन सर्वाधिक 62 मिलीमीटर वर्षा हुजूर तहसील में दर्ज की गई. एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 883.9 मिलीमीटर, […]

You May Like