होली पर शिवपुरी में पथराव, 4 घायल, लोधी और आदिवासी समुदाय आमने-सामने

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के खोराना गांव में होली पर लोधी और आदिवासी समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और पथराव में बदल गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।घटना खोराना गांव के बड़े महाराज मंदिर के पास हुई। आदिवासी समाज के युवक बलवीर आदिवासी ने आरोप लगाया कि उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।

बलवीर के विरोध करने पर अरविंद लोधी ने जातिसूचक गालियां दी। बलवीर के शोर मचाने पर दिलीप आदिवासी और नातीराजा आदिवासी उसे बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया और पत्थर व लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दिलीप आदिवासी के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। नातीराजा आदिवासी भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दूसरे पक्ष से अमोल लोधी ने बताया कि वह झगड़ा शांत कराने पहुंचा था, तभी बलवीर आदिवासी और बट्ट आदिवासी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में उसके माथे में चोट आई और खून बहने लगा। सूचना मिलते ही रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया है। सभी घायलों को रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Next Post

इंदौर नाके से पुल तक होगा सड़क का चौड़ीकरण

Wed Mar 4 , 2026
आष्टा। नगरपालिका परिषद का साधारण सम्मेलन नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. बैठक में समस्त पार्षद एवं नपा के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे. बैठक में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, सीएमआ विनोदकुमार प्रजापति सहित पार्षदगण उपस्थित रहे. नगर विकास से जुड़े 51 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर […]

You May Like