मिलानो (इटली), 27 सितंबर (वार्ता) पोलैंड की पुरुष वॉलीबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर पुरुष यूरोपीय चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीत लिया है। इस जीत के साथ पोलैंड को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का कोटा मिल गया।
शनिवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में पोलैंड की टीम का दबदबा रहा। उन्होंने यूनिपोल फ़ोरम असागो में जोश से भरी भीड़ के सामने 31-29, 25-19, 20-25, 25-16 से जीत हासिल की। यह पोलैंड के लिए लगातार दूसरा यूरोपीय खिताब (2023) और कुल मिलाकर तीसरा खिताब (2009) था।
पोलिश कप्तान अलेक्जेंडर स्लिव्का ने बताया, ” लॉस एंजिल्स 2028 का टिकट मिलने के साथ-साथ यूरोपीय स्वर्ण पदक जीतना और भी सम्मान की बात है।”
उन्होंने कहा, “अब हम ओलंपिक की तैयारी पर ध्यान दे सकते हैं। यह अंत नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम हर टूर्नामेंट में मुकाबला नहीं करेंगे… हमारे पास हमेशा गोल्ड के लिए खेलने का मौका होता है।”
