कचरा वाहन में शव, कांग्रेस ने पूछा गरीब और दलित की मौत क्या कचरे के समान

भोपाल। कटनी जिले में अमीरगंज स्थित कचरा प्रबंधन संयंत्र में एक दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। तेज आंधी-तूफान में लोहे का अस्थाई शेड गिरने से एक दादी और पोते की मौत हो गई। लेकिन इस घटना से भी ज्यादा शर्मनाक बात यह रही कि उनके शवों को एम्बुलेंस की बजाय कचरा ढोने वाले वाहन में अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘डबल इंजन वाले सुशासन’ के खोखले दावों की क्रूर सच्चाई बताया है। उन्होंने कहा, “क्या अब गरीब और दलित की मौत भी कचरे के बराबर हो गई है?” उन्होंने इस घटना को गरीबों और दलितों के प्रति भाजपा सरकार की संवेदनहीनता का प्रतीक बताया।

नायक ने 2023 में बुधनी और सतना में दलित शवों को कचरा वाहन में ढोए जाने और 2022 में अशोकनगर में आदिवासी महिला के शव के साथ हुई अमानवीयता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

कांग्रेस की मांगें:

कांग्रेस ने मृतकों के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने, घटना की न्यायिक जांच कराने और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने पूरे राज्य में शव वाहन की अनिवार्य व्यवस्था की कानूनी गारंटी और भाजपा सरकार से दलितों और गरीबों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ितों से मिले उमंग सिंघार

Wed Apr 30 , 2025
बालाघाट। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज सुबह बालाघाट जिले का दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल सामूहिक दुष्कर्म पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने आए हैं। बाद पीड़ित पक्ष से भेंट के बाद वह नागपुर के लिए रवाना हो गए। इस बीच सिंघार ने सर्किट हाउस में […]

You May Like