स्कार्पियों ने कुचला, तीन घायल

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत जुझारी तिराहे में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने रोड क्रास करते समय तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों को चोटेें आ गई। पुलिस के मुताबिक नारायण प्रसाद पटैल निवासी ग्राम ढोणा थाना मझौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी श्रद्धा उर्फ खुशी पटैल ढोणा से अपने दादा भगवान दास पटैल एवं दादी हुकुम बाई पटैल को बैठाकर अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस जेड 9561 से ग्राम घुघरी गोसलपुर गंगाजली कार्यक्रम में जा रही थी.

पीछे से वह दूसरी मोटर सायकल से जा रहा था  युवराज होटल जुझारी तिराहा के पास पहुंचे तभी रोड क्रास करते समय जबलपुर तरफ से स्कार्पियो क्रमांक एमपी 28 बीडी 2151 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये स्कूटी में साईड से टक्कर मार दिया जिससे बेटी श्रद्धा एवं माता पिता स्कूटी सहित गिर गये। तीनेां को हाथ पैर में चोट आ गयी।

Next Post

ग्वालियर मेले में मकर संक्रांति पर उमड़ी भारी भीड़, झूला सेक्टर बना आकर्षण का केन्द्र

Tue Jan 14 , 2025
ग्वालियर:ग्वालियर व्यापार मेले में आज मकर संक्रांति पर भारी भीड़ उमड़ी। न केवल ग्वालियर बल्कि आस-पास के जिलों के भी सैलानियों के लिये झूला सेक्टर जन आकर्षण का केन्द्र बना है। झूले के साथ-साथ ही मेले की गरमा-गरम मूँगफली और पिंडखजूर भी मेले में आने वाले सैलानियों के लिये सबसे […]

You May Like