बायपास टोल के पास आयशर की टक्कर से युवक घायल

इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार आयशर वाहन ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में गाड़ी के पास खड़ा युवक घायल हो गया, जबकि उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई.घटना रात करीब 10:50 बजे मांगलिया स्थित बायपास टोल के पास हुई. आयशर नम्बर यूपी 93 डीटी 9983 का चालक इंदौर की ओर से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार नम्बर एमपी 08 जीए 5809 से टकरा गया.

टक्कर के समय कार के पास खड़े 30 वर्षीय मनोज कुशवाह निवासी गुलाबगंज, थाना केंट, गुना को भी आयशर ने टक्कर मार दी. हादसे में मनोज जमीन पर गिर पड़े और उनकी कार का पहिया उनके पेट व कमर पर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. मामले में क्षिप्रा पुलिस ने आयशर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बिहार 'वोटर लिस्ट' पर 'घमासान': 'राहुल' के 'बयान' के बाद 'वेणुगोपाल' ने 'बुलाई I.N.D.I.A. ब्लॉक' की 'बैठक', '7 अगस्त' को 'चर्चा'!

Mon Aug 4 , 2025
‘वोटर लिस्ट’ में ‘संशोधन’ की ‘मांग’, ‘विपक्ष’ हुआ ‘गोलबंद’, क्या ‘बदलेगी’ ‘चुनाव आयोग’ की ‘तस्वीर’? नई दिल्ली, 04 अगस्त 2025: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने के बाद, अब विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक ने बिहार की वोटर लिस्ट में संशोधन पर […]

You May Like