अमरनाथ यात्रा: जम्मू के आधार शिविर से बनिहाल तक तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का जायजा

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के तहत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रामबन ज़िले के बनिहाल तक मार्ग में सुरक्षा और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का जायज़ा लिया है।

जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जम्मू सेक्टर के महानिरीक्षक अमोल वी होमकर ने रामबन में चंदरकोट और बनिहाल में रुकने के स्थानों पर काफिले की आवाजाही, सुरक्षा और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का जायज़ा लिया।

काफिला आज सुबह रवाना हुआ और वरिष्ठ अधिकारी काफिले की बस में सबसे आगे चल रहे थे। उन्होंने यात्री निवास से बनिहाल तक यात्रा मार्ग का बारीकी से जायज़ा लिया।

रामबन के उपायुक्त ने चंदरकोट में काफिले का स्वागत किया और संभागीय आयुक्त को काफिले के रुकने के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं लंगर, बिजली, पानी की आपूर्ति, साफ़-सफ़ाई और ठहरने की जगह के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद काफिला अपने अगले पड़ाव के लिए बनिहाल में लैंबर के लिए रवाना हुआ।

संभागीय आयुक्त ने लैंबर में अंतिम तैयारियों का जायज़ा लिया और तीर्थयात्रियों के लिए पीने के पानी और चिकित्सा कक्ष जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

श्री अमरनाथ यात्रा को दो जुलाई को जम्मू आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Next Post

मार्टिनेली के निर्णायक गोल से ब्राजील राउंड ऑफ 16 में

Tue Jun 30 , 2026
ह्यूस्टन, 30 जून (वार्ता) पांच बार के चैम्पियन ब्राजील ने गैब्रियल मार्टिनेली के इंजरी समय के पांचवें मिनट में दागे गए निर्णायक गोल की मदद से जापान को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के ‘राउंड ऑफ 16’ में प्रवेश कर लिया। जापान ने सोमवार रात खेले गये मुकाबले के […]

You May Like